Jharkhand News: मंत्री पद की रेस में पीछे रह गए कांग्रेस के ये 3 दिग्गज, अब चुने जा सकते हैं विधायक दल का नेता

झारखंड में 9 दिसबंर से 12 दिसंबर तक विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। इससे पहले सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गया है। सीएम आवास में आज सभी विधायकों की बैठक बुलाई गई है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने भी विधायक दल की बैठक बुलाई है। वहीं विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस को भी विधायक दल का नेता मिल सकता है।

- कांग्रेस की राजनीति का केंद्र बना विधायक दल के नेता का चयन
- प्रदीप यादव, नमन विक्सल या रामेश्वर उरांव पर दांव लगा सकती है पार्टी
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले झारखंड प्रदेश कांग्रेस को विधायक दल का नेता मिल जाएगा। विधायक दल की बैठक पहले ही हो चुकी है और इस पद के लिए केंद्रीय नेतृत्व को अधिकृत कर दिया गया है।
माना जा रहा है कि रविवार की रात अथवा सोमवार की सुबह तक विधायक दल के नेता का चयन कर लिया जाएगा। विधानसभा सत्र के पहले सीएम आवास में सत्ताधारी विधायकों की बैठक बुलाई गई है। वहीं दूसरी ओर भाजपा भी सत्र की रणनीति बनाने में जुट गई है।
3 विधायकों के नाम पर चर्चा
कांग्रेस के विधायक दल के नेता के लिए प्रमुख तौर पर तीन लोगों के नाम चल रहे हैं, जिसमें प्रदीप यादव, डॉ. रामेश्वर उरांव और नमन विक्सल कोंगाड़ी के नाम शामिल हैं। प्रदीप यादव का लंबा अनुभव देखते हुए उन्हें विधायक दल का नेता बनाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में कोंगाड़ी को विधायक दल का उप नेता बनाने की भी चर्चा है।
यह विडियो भी देखें
https://youtube.com/watch?v=Zqih2alSedo%3FReferer%3Dhttps%253A%252F%252Fwww.jagran.com%252F%26widget_referrer%3Dhttps%253A%252F%252Fwww.jagran.com%252F%26embed_config%3D%257B%2522adsConfig%2522%253A%257B%2522disableAds%2522%253Atrue%257D%252C%2522enableIma%2522%253Atrue%257D%26enablejsapi%3D1%26origin%3Dhttps%253A%252F%252Fwww.jagran.com%26widgetid%3D1
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार इस पद के लिए प्रबल दावेदार पूर्व वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव भी हैं। उरांव को अभी कैबिनेट से मुक्त कर दिया गया है और इस कारण से उनकी नाराजगी भी संभव है। यही कारण है कि उन्हें विधायक दल का नेता बनाकर भरपाई की जा सकती है। जो भी हो, सोमवार तक परिणाम आने की पूरी संभावना है।
सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों की बैठक
विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले रविवार को सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों की बैठक होगी। सोमवार को विधानसभा सत्र की शुरुआत है और इसके ठीक पहले रविवार को सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री आवास में बुलाई गई है। पार्टी के सभी विधायक गण को सूचित किया गया है कि 08 दिसंबर को दोपहर 03 बजे रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में इंडिया गठबंधन के विधायक गणों की बैठक आहूत की गई है |
ADVERTISEMENT


झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इसकी सूचना सभी विधायकों को भेजी है। भेजे गए संदेश के अनुसार बैठक ठीक 3 बजे शुरू होगी। विधायकों को भेजे गए निर्देश के अनुसार सभी को निश्चित रूप से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर दोपहर 3 बजे तक पहुंचना है।
BJP ने बुलाई विधायक दल की बैठक
9 से 12 दिसंबर तक आयोजित झारखंड विधानसभा सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी ने भी रविवार की शाम अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है। हालांकि, विधानसभा में बीजेपी बिना नेता के ही जाएगी। केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से अभी तक पर्यवेक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है। इसका अर्थ है कि भाजपा सदन में फिलहाल बिना नेता के ही जाएगी।
विधानसभा का सत्र 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित है। इसमें नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ दूसरी वैधानिक प्रक्रिया निपटाई जाएगी। नेता विधायक दल के चयन के लिए केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश की प्रतीक्षा की जा रही है।
ये भी पढ़ें
Pooja Singhal: इस नए कानून ने दिलाई पूजा सिंघल को जमानत, 28 महीने बाद जेल से निकलेंगी बाहर
Sanjay Seth: ’50 लाख रुपये भेज दो..’, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ से मांगी रंगदारी; दिल्ली में FIR दर्ज



[973]MC777 | Login Resmi Situs Slot Gacor dan Casino Deposit Pulsa,mc777 hadir dengan akses login resmi untuk menikmati slot gacor hari ini. Download APK untuk kemudahan daftar casino deposit pulsa dan main baccarat sekarang. visit: mc777
[2330]ak47sports লগইন ও অ্যাপ ডাউনলোড – বিকাশ ক্যাসিনো গেম,ak47sports-এ সহজেই লগইন করুন এবং অ্যাপ ডাউনলোড করে নিন। বিকাশ দিয়ে ক্যাসিনো ডিপোজিট ও অনলাইন স্লট গেম খেলার নিয়ম জানতে আজই জয়েন করুন। visit: ak47sports